जयपुर। राजस्थान में गहलोत सरकार (Rajasthan Government) 2 साल से ज्यादा का कार्यकाल पूरा कर चुकी है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन घोषणा पत्र में से आधी नौकरियों के लिए तो अब तक घोषणा ही नहीं हो पाई है। बतादें कि पिछले दो बजटों में 1, 28,181 भर्तियों की घोषणाएं हुई है लेकिन ज्यातर प्रक्रिया में ही चल रही हैं। ये भर्तियां राजस्थान लोक सेवा आयोग, राजस्थान अधीनस्थ सेवा भर्ती बोर्ड सहित अन्य माध्यमों से होनी हैं। वहीं पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों के लिए परिणाम आने का इंतजार है।
बजट रीकॉल
Table of Contents
2019-20 के बजट में घोषणा (75,000)
विभाग | पद |
शिक्षा | 21,600 |
ऊर्जा | 9000 |
राजस्व विभाग | 4646 |
कृषि | 4000 |
आरडीपीआर | 5160 |
गृह विभाग | 4000 |
मेडिकल | 15000 |
डब्ल्यूआरडी | 2000 |
वन | 1474 |
कौशल शिक्षा | 1500 |
पीएचईडी | 1400 |
पीडब्ल्यूडी | 1474 |
सहकारी | 750 |
आइटी | 800 |
उच्च शिक्षा | 1000 |
यातायात | 104 |
महिला-अधिकारिता | 250 |
महिला विकास | 300 |
चिकित्सा शिक्षा | 269 |
{राजस्थान बिजली विभाग 2370 पदों पर निकली भर्ती }
2020-21 के बजट में घोषणा (53181)
यह भी जाने:-
राजस्थान के 25 लाख युवाओं का भविष्य अटका हुआ इन 12 सरकारी भर्तियों में ?
24फरवरी 2021 को गहलोत सरकार करेगी पेपर लेस बजट पेश। होगी 15000 नई सरकारी भर्ती घोषणा!
विभाग | पद |
शिक्षा | 41000 |
सहकारिता | 10000 |
गृह | 5000 |
चिकित्सा | 4369 |
स्थानीय निकाय | 1039 |
चिकित्सा शिक्षा | 573 |
सामान्य प्रशासन | 200 |
Rajasthan पुलिस एसआई भर्ती 2021- अधिकतम आयु घटाने से हजारों अभ्यर्थी आवेदन से वंचित
RPSC में प्रक्रियाधीन भर्तियां-
सहायक आचार्य भर्ती, कॉलेज शिक्षा | 918 |
प्रवक्ताओं की भर्ती, तकनीकी शिक्षा | 39 |
सहायक आचार्य, चिकित्सा शिक्षा | 176 |
योग/प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी भर्ती, आयुर्वेद विभाग | 33 |
सहायक सांख्यिकी अधिकारी, कृषि विभाग | 11 |
प्राध्यापक (विद्यालय), संस्कृत शिक्षा | 22 |
वरिष्ठ प्रदर्शक, चिकित्सा शिक्षा | 93 |
उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती | 859 |
कृषि अनुसंधान अधिकारी, कृषि रसायन | 24 |
कृषि अधिकारी, कृषि विभाग | 63 |
मूल्यांकन अधिकारी, आयोजना | 6 |
डिप्टी कमांडेंट, गृह रक्षा | 13 |
निरीक्षक कारखाना और बॉयलर्स, कारखाना एवं बॉयलर्स | 3 |
अब तक 13,000 पूरी हुई-
आरपीएससी को वर्ष 2018 में 18 हजार 500 से अधिक भर्तियां मिली थीं। जिनमें प्राध्यापक, प्रधानाचार्य, स्कूल व्याख्याता और अन्य भर्तियां शामिल थीं। इनमें RAS 2018 के 1051 पदों को छोड़कर 13,000 भर्तियां पूरी हुई हैं! इन्हें 2019 में अंजाम दिया गया। जबकि साल 2020 में Covid-19 और लॉकडाउन का प्रभाव पड़ा। आयोग ने इस दौरान करीब 5000 भर्तियां जो साल 2018, 2019 की बकाया थी उनको पूरी की हैं और कुछ अब पूरी होंगी।
अभ्यर्थियों-आरपीएससी के लिए सिरदर्द
आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2018 की मुख्य परीक्षा में दोगुने अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण करने से जुड़ी कविता गोदारा की याचिका पर उच्च न्यायालय ने पूर्व में घोषित मुख्य एग्जाम रिजल्ट को रद्द किया है। इसके खिलाफ आयोग खंडपीठ में अपील करेगा। आयोग ने 1051 पदों के बदले में 2010 अभ्यर्थी उत्तीर्ण किये हैं। यह भर्ती आयोग के लिए 3 साल से सिरदर्द बनी हुई है।
कर्मचारी चयन बोर्ड का हाल खराब-
अब तक 6632 पद फाइलों में ही बंद
पंचायतराज | ग्राम विकास अधिकारी – 2470 |
कृषि विभाग | कृषि पर्यवेक्षक – 882 ड्राइवर – 18 |
कृषि विपणन बोर्ड | कनिष्ठ लेखाकार – 12 कनिष्ठ सहायक – 53 |
वेयर हाउसिंग | कनिष्ठ सहायक – 30 |
कृषि विपणन निदेशालय | कनिष्ठ सहायक – 801 प्रयोगशाला परिचायक – 5 कनिष्ठ रसायन – 3 |
स्वायत्त शासन विभाग | फायरमैन – 600 तहसील रेवन्यू लेखाकार – 124 |
विधि विज्ञान प्रयोगशाला | प्रयोगशाला सहायक – 9 |
कौशल/रोजगार विभाग | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी – 176 रोजगार कौशल प्रशिक्षक – 151 चौकीदार – 11 कार्यशाला गणना व विज्ञान प्रशिक्षक – 39 |
संस्कृत शिक्षा विभाग | शारीरिक शिक्षक ग्रेड-3rd – 60 पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड-3rd – 31 |
वन विभाग | वाहन चालक – 99 सर्वेयर – 43 |
महिला अधिकारिता विभाग | पर्यवेक्षक – 74 |
सार्वजनिक निर्माण विभाग | वाहन चालक – 11 वैज्ञानिक – 10 उद्यान निरीक्षक – 3 |
जल संसाधन विभाग | पटवारी – 272 ट्रेसर – 68 कनिष्ठ ड्राफ्टमैन – 61 वाहन चालक – 36 |
भाषा/पुस्तकालय विभाग | पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड प्रथम – 20 द्वितीय – 12 |
परिवहन विभाग | मोटर व्हीकल सब इंस्पेक्टर – 181 |
नगरीय विकास विभाग | अनवेषक द्वितीय – 10 कनिष्ठ ड्राफटमैन – 6 अन्वेषक ग्रेड प्रथम – 4 वरिष्ठ ड्राफटमैन – 2 |
खान व पेट्रोलियम | कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक – 5 |
अल्पसंख्यक मामलात | छात्रावास अधीक्षक – 5 ड्राइवर – 1 |
एग्जाम रिजल्ट का इंतजार- कुल पद – 1289
कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग | 177 |
कनिष्ठ अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग | 380 |
कनिष्ठ अभियंता, कृषि विपणन बोर्ड | 79 |
कनिष्ठ अभियंता, जल संसाधन विभाग | 583 |
कृषि अन्वेषक, कृषि विभाग | 70 |
विज्ञापन प्रकाशित, परीक्षा का इंतजार-
राजस्व विभाग | 4421 पटवारी के पदों पर भर्ती परीक्षा स्थगित |
चिकित्सा-स्वास्थ्य विभाग | लैब टेक्नीशियन, सहायक रेडियोग्राफर और ईसीजी टेक्नीशियन- 2372 |
प्रशासनिक सुधार विभाग | स्टेनोग्राफर – 1085 |
वनपाल | 87 |
वन रक्षक | 1041 |
कुल पद | 9006 |
O b c
Dlb m sanitary inspector vacancy kb tk ayage please request
Till June
Konsi nokari Hy
Nothing